एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के जाजपुर जिले में ट्रैक्टर पलट जाने से एक किशोर समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा के जाजपुर में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

भुवनेश्वर, चार मई ओडिशा के जाजपुर जिले में ट्रैक्टर पलट जाने से एक किशोर समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार तड़के जिले के बालीचंद्रपुर थाना क्षेत्र के बहादुर नगर में उस समय हुई, जब 15 वर्षीय किशोर और उसके दादा-दादी ट्रैक्टर पर सवार होकर अपने खेत से घर वापस जा रहे थे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे खेतों में कटी हुई फसल को इकट्ठा करने गए थे, ताकि आंधी-बारिश के दौरान उसे नष्ट होने से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने किशोर और उसके दादा-दादी को बडाचना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बडाचना अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया, "हमें रात करीब 1:30 बजे तीन शव मिले। यह एक दुर्घटना थी।"

बालीचंद्रपुर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).