एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के झांसी में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झांसी जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने के कारण एक महिला और एक किशोरी समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के झांसी में कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

झांसी (उत्तर प्रदेश), 12 जून झांसी जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक कार के सड़क के डिवाइडर से टकराने के कारण एक महिला और एक किशोरी समेत एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (मोठ क्षेत्र) देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना तड़के करीब चार बजे मोठ क्षेत्र में खिल्ली गांव के पास हुई जब सिद्धार्थनगर से महाराष्ट्र जा रहा वाहन नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ के इटारी बाजार के निवासी आमिर (45), असमा (40), और उनकी 15 वर्षीय बेटी परवीन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, परिवार अपने गृहनगर में ईद मनाने के बाद महाराष्ट्र में अपने कार्यस्थल पर लौट रहा था।

घायलों की पहचान उबेदिक रहमान (40), उनके बच्चे अब्दुल बहादुर रहमान (10), अनीस रहमान (8), इशाया (6) और उबेदिक के पिता शहाबुद्दीन रहमान (70) के रूप में हुई है। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां कम से कम दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).