Odisha Road Accident: कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत
ओडिशा के कोरापुट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 पर शुक्रवार को एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
भुवनेश्वर, 16 मई : ओडिशा के कोरापुट जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-326 पर शुक्रवार को एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह हादसा जिले के बैपारिगुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौड़गुड़ा चाक के पास हुआ.
पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोगों में से पांच एक ही परिवार के सदस्य थे और वे नयागढ़ से मलकानगिरी स्थित अपने रिश्तेदार के घर गर्मी की छुट्टियां बिताने जा रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई. यह भी पढ़ें : पालघर के 69 बंधुआ मजदूर मुक्त कराए गए, तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस को संदेह है कि चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण कार सड़क से फिसलकर पेड़ से टकरा गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

