एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कनॉट प्लेस में बस और कार की टक्कर में तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में सोमवार तड़के एक कार और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के कनॉट प्लेस में बस और कार की टक्कर में तीन लोग घायल

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में सोमवार तड़के एक कार और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की एक बस की टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब चार बजकर 48 मिनट पर बाराखंभा रेडियल रोड के पास आउटर सर्कल में हुआ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में कार में सवार स्वदेश (30) और अंजनी चौधरी (38) के अलावा बस में सवार वीरेंद्र नामक एक व्यक्ति घायल हो गया। स्वदेश और अंजनी ग्रेटर नोएडा के रहने वाले हैं जबकि वीरेंद्र उत्तराखंड का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि कनॉट प्लेस थाने को सुबह पांच बजकर 32 मिनटपर दुर्घटना की सूचना मिली।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने कार के अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए कार की विंडस्क्रीन तोड़ दी।

घायलों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि इस दुर्घटना के संबंध में आगे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2022 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).