एजेंसी न्यूज

Delhi: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित तीन लोग ‘गो तस्करी’ मामले में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल सहित तीन लोगों को गो तस्करी में शामिल होने के आरोप में हरियाणा के नूहं जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनके पास से दो गाय और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है.

Delhi: दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल सहित तीन लोग ‘गो तस्करी’ मामले में गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस (Photo: ANI)

नूहं (हरियाणा), 15 जनवरी : दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक हेड कांस्टेबल सहित तीन लोगों को गो तस्करी में शामिल होने के आरोप में हरियाणा के नूहं जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनके पास से दो गाय और एक चार पहिया वाहन बरामद किया गया है. तीनों को शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अमित कुमार, राजस्थान के सवाई माधोपुर के योगेश कुमार मीणा और नूहं जिले के आमिर के तौर पर की गई है. पुलिस ने बताया कि मीणा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और द्वारका के मोहन गार्डन थाने में पदस्थ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को ताउरू में भाजलाका गांव के पास एक वाहन को रोका तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को देख कर वाहन को छोड़कर भागने की कोशिश की. वाहन में दो गायें थीं. यह भी पढ़ें : अपराध के मामलों का पर्दाफाश करने के बाद इस थाने में पुलिसकर्मी लेते हैं संगीत का आनंद

पुलिस ने कुछ ही देर में तीनों को पकड़ लिया. सदर ताउरू थाने के प्रभारी अरविंद कुमार ने कहा,‘‘ गिरफ्तार आरोपियों को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आगे की जांच जारी है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 01:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).