देश की खबरें | गाजियाबाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पूर्व विधायक समेत तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में 18 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सोमवार को बसपा के पूर्व विधायक और उसके भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गाजियाबाद, 12 जुलाई गाजियाबाद में 18 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सोमवार को बसपा के पूर्व विधायक और उसके भतीजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार को समीर नामक व्यक्ति का शव प्रीत विहार कॉलोनी के कब्रिस्तान के निकट मिला था।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने हरसांव में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों की पहचान अहद, मुरादनगर से बसपा के पूर्व विधायक और वर्तमान में भीम आर्मी पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ ​​रावण से जुड़े वहाब चौधरी और आफताब के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से .32 बोर की एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किये हैं।

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अहद ने पुलिस को बताया कि उसने शनिवार शाम समीर को अपने घर से कुछ खाने का सामान लेने के बहाने फोन किया और उसी रात 10 बजे उसने प्रीत विहार-1 कब्रिस्तान के पास अपने साथियों के साथ कथित तौर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

अहद ने पुलिस को बताया कि पिछले साल उसकी मां को उसके चरित्र पर संदेह के आधार पर जान से मार दिया गया था, जिसके बाद उसे समीर, उसके साथी शाहरुख, पिता आस मोहम्मद, सौतेली मां भूरी उर्फ ​​तबस्सुम के साथ मुराद नगर पुलिस ने जेल भेज दिया था।

अहद ने कहा कि अन्य लोगों को इस मामले में जमानत मिल गई जबकि उसका पिता अभी भी इस मामले में जेल में हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि जमानत मिलने के बाद समीर को फिर से गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया और डेढ़ महीने बाद जमानत मिल गई। उसने कहा कि उसके चाचा वहाब चौधरी ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया और कहा कि उनके पिता अभी भी जेल में हैं जबकि समीर और उनकी सौतेली मां खुलेआम घूम रहे हैं जिसके कारण उन्हें क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें समीर को मारने के लिए कहा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\