एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बाड़मेर में शिक्षा अधिकारी सहित तीन लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की एक टीम ने बृहस्‍पतिवार को बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए रिश्‍वतखोरी के एक मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

देश की खबरें | बाड़मेर में शिक्षा अधिकारी सहित तीन लोग रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 25 अगस्त भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की एक टीम ने बृहस्‍पतिवार को बाड़मेर में कार्रवाई करते हुए रिश्‍वतखोरी के एक मामले में जिला शिक्षा अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने यहां बताया कि बाड़मेर के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) केसर दान रत्नू को कथित दलाल जीवनदान चारण और आसु सिंह राजपुरोहित (निजी व्यक्ति) सहित परिवादी से 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है।

परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके निलंबन काल के समस्त परिलाभ दिलवाने व विभागीय जांच में मदद करने की एवज में आरोपी जिला शिक्षा अधिकारी रत्नू द्वारा दो लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

ब्‍यूरो ने शिकायत का सत्यापन कर बृहस्पतिवार को आरोपी रत्नू को अपने दलाल जीवनदान चारण और आसु सिंह के माध्यम से परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के निवास व अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).