देश की खबरें | झारखंड में हत्या के सिलसिले में दंपत्ति समेत तीन लोग गुजरात में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में गुजरात के वडोदरा में पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

वडोदरा, 19 अक्टूबर झारखंड में एक व्यक्ति की हत्या के सिलसिले में गुजरात के वडोदरा में पति-पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यहां की पुलिस ने एक बयान में बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर वडोदरा पुलिस की अपराध शाखा ने अर्जुन मंडल, उसकी पत्नी मालती देवी और दोस्त दीपक बराववा को तब गिरफ्तार किया जब वे कार से शहर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना के पंजाब में पिछले 24 घंटे में 473 नए केस, 17 की मौत: 19 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के मुताबिक मंडल मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले का निवासी है और वडोदरा में पत्नी के साथ रहता है। वह कार से झारखंड के हजारीबाग गया और अपने रिश्ते के भाई रंजीत मंडल की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन को शक था कि रंजीत जब वडोदरा आया था तब उसका उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गया था।

यह भी पढ़े | पराली को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- सारी सरकारें और पार्टियां एक साथ मिलकर काम करें तो 4 साल के भीतर प्रदूषण पर पाया जा सकता है काबू.

हजारीबाग के चरही पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक दीपक ने कथित तौर पर रंजीत का नायलॉन की रस्सी से उस समय गला दबाया जब अर्जुन कार चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि घटना को सात अक्टूबर की रात को अंजाम दिया गया और शव को फेंक कर आरोपी वापस वडोदरा के लिए रवाना हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\