एजेंसी न्यूज

UP: सोनभद्र में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत

सोनभद्र जिले के चोपन इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा चोपन थाना क्षेत्र के चौपनिया गांव के पास हुआ.

UP: सोनभद्र में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

सोनभद्र (उप्र), 3 सितंबर : सोनभद्र जिले के चोपन इलाके में एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा चोपन थाना क्षेत्र के चौपनिया गांव के पास हुआ.

चोपन थाना के प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया, ‘‘मजमुद्दीन अंसारी (25), इश्तियाक अंसारी (27) और उनका रिश्तेदार गुलाब (30) मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी.’’ यह भी पढ़ें : अंकिता की मदद करने से नाराज हेमंत सोरेन सरकार ने करवाई एफआईआर: मनोज तिवारी

उन्होंने बताया कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2022 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).