विदेश की खबरें | प्रशांत द्वीप से तीन लोगों को एसओएस संकेत देखने के बाद बचाया गया

ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग ने सोमवार को बताया कि ये लोग माइक्रोनेशिया द्वीपसमूह से करीब तीन दिन से लापता थे। इन्हें तलाश रहे कर्मियों को रविवार को पिकेलोट द्वीप से इनके संकेत मिले। इनकी तलाश ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के विमान कर रहे थे।

ये लोग प्रत्यक्ष तौर पर पुलावट के प्रवालद्वीप से एक नाव से 30 जुलाई को निकल गए थे और इनकी योजना पुलप प्रवालद्वीप जाने की थी लेकिन रास्ते में ही नाव का ईंधन खत्म हो गया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 432 नए मामले सामने आए, कुल संक्रमितों की संख्या 2,80,461: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्राल.

ग्वाम के तलाशकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया से इस संबंध में मदद मांगी। ये लोग जहां से निकले थे वहां से 190 किलोमीटर की दूरी पर मिले।

कैनबरा के कमांडिंग अधिकारी कैप्टन टैरी मॉरिसन ने एक बयान में समुद्री में लोगों की जिंदगी बचाने के लिए कर्मियों की तारीफ की है। तीनों व्यक्ति अच्छी स्थिति में मिले हैं और ऑस्ट्रेलियाई सेना का एक हेलीकॉप्टर तट पर उतरने और इन्हें खाना-पानी देने में सफल रहा। माइक्रोनेशिया की एक गश्ती नाव इन्हें लेने के लिए आएगी।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Janmabhoomi: राम मंदिर शिलान्यास समारोह का जश्न मनाएंगे भारतीय-अमेरिकी, हिंदू समुदाय के नेताओं ने दी जानकारी.

एसओएस संकेत मदद मांगने के लिए मान्यता प्राप्त संकेत है और यह मोर्शी कोड से आया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)