देश की खबरें | दिल्ली में सड़क दुर्घटना में मध्य प्रदेश के तीन लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक एसयूवी गाड़ी के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

नयी दिल्ली, नौ जून दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक एसयूवी गाड़ी के मोटरसाइकिल से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उसे बृहस्पतिवार को द्वारका इलाके के एनएलयू लाल बत्ती के पास एक दुर्घटना होने की सूचना मिली।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने कहा कि घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर मोटरसाइकिल और एसयूवी गाड़ी मिली।

उन्होंने कहा कि द्वारका सेक्टर-17 के स्पाइन एन्क्लेव निवासी माते (32) और दीक्षा (10) को प्राथमिक उपचार के बाद सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि फूला (30) और लखन (37) को चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। उनके अनुसार बाद में दीक्षा ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से थे और एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। ये दिल्ली में मजदूरी करते थे।

पुलिस ने कहा कि फूला, माते की पत्नी थी और लखन उसका साला था।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि माते का बयान दर्ज किया गया और उसने बताया कि वह अपने परिवार के साथ भारत विहार से मोटरसाइकिल पर सेक्टर 17 की ओर जा रहा था तभी सेक्टर 13 की तरफ से आ रही एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसयूवी चालक की पहचान अबरार (24) के तौर पर की गई है। वह नजफगढ़ के गोपाल नगर का रहने वाला है और पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है