देश की खबरें | ठाणे जिले में व्यवसायी से 12.2 लाख रुपये की ठगी के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जाली दस्तावेज बनाकर एक व्यवसायी से 12.2 लाख रुपये की ठगी करने और उसके बेटे को जूनियर कॉलेज में दाखिला दिलाने का झूठा वादा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जाली दस्तावेज बनाकर एक व्यवसायी से 12.2 लाख रुपये की ठगी करने और उसके बेटे को जूनियर कॉलेज में दाखिला दिलाने का झूठा वादा करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कल्याण के रहने वाले शिकायतकर्ता व्यवसायी ने कहा कि उसका बेटा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुआ था और आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया था कि वे स्थानीय जूनियर कॉलेज में उसके बेटे के दाखिले की व्यवस्था कर सकते हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि तीनों ने एसएससी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र बनाकर शिकायतकर्ता को विश्वास में ले लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने तब व्यवसायी को सूचित किया कि उनके एक सहयोगी को फर्जी प्रमाण पत्र ले जाते समय पुलिस ने ‘गिरफ्तार’ कर लिया है और उन्होंने उसके बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई रोकने के लिए उस पर 12.2 लाख रुपये का भुगतान करने का दबाव बनाया।

धोखाधड़ी की यह घटना सितंबर और दिसंबर 2024 के बीच हुई।

अधिकारी ने कहा कि जब शिकायतकर्ता को पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी) और 336 (2) (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड