एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गौतम बुद्ध नगर जनपद में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर जनपद के विभिन्न जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गौतम बुद्ध नगर जनपद में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

नोएडा (उप्र), 29 फरवरी गौतम बुद्ध नगर जनपद के विभिन्न जगहों पर सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जारचा थानाक्षेत्र में एक सड़क हादसे में लविश गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 24 थानाक्षेत्र में एक अन्य सड़क हादसे में परमेश्वरी (56) की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि बिसरख थानाक्षेत्र में तीसरे सड़क हादसे में चंद्रशेखर (27) की मौत हो गई है।

प्रवक्ता के अनुसार चंद्रशेखर मूल रूप फिरोजाबाद जनपद का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस इन दुर्घटनाओं की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 29, 2024 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).