एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कादूनाला के पास कोहरे के चलते एक कार के जंगली सूअर से टकरा कर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

सुलतानपुर (उप्र), 2 जनवरी : लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कादूनाला के पास कोहरे के चलते एक कार के जंगली सूअर से टकरा कर पलट जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि परिवार के लोग अस्पताल से जब घर लौट रहे थे तभी सोमवार शाम को घने कोहरे के कारण यह घटना हुई.

मृतकों की पहचान राजमती (60), उसके बेटे सोनू पाल (26) और देवरानी समरथी देवी (55) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के हरजूपटी सातनपुर निवासी हृदय राम पाल की पत्नी राजमती का लखनऊ पीजीआई अस्पताल में चार दिन पहले ऑपरेशन हुआ था. यह भी पढ़ें : उप्र: गौतमबुद्ध नगर जिले में समोसे खाने से 20 शिक्षकों की तबीयत बिगड़ी

सोमवार की देर शाम को महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर कार से घर लौट रहे थे. घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है जबकि अन्य व्यक्ति का यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).