देश की खबरें | कुशीनगर में ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत, चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मथौली बाजार के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश), 13 फरवरी कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मथौली बाजार के पास एक ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मंशा चौहान (40), अवधेश चौहान (41) और कांता चौहान (65) के रूप में हुई है।
उसने बताया कि मारे गए ये तीनों लोग ऑटो में सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि कप्तानगंज थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2025 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

