एजेंसी न्यूज

Odisha ओडिशा के गंजम जिले में दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत

ओडिशा के गंजम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो समूहों के बीच मंगलवार को हुई झड़प में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Odisha ओडिशा के गंजम जिले में दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत
प्रतीकात्मक (Image: Pixabay)

बरहमपुर, 18 मार्च : ओडिशा के गंजम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में दो समूहों के बीच मंगलवार को हुई झड़प में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि खारीपल्ली गांव में जादू-टोना करने के शक में यह झड़प हुई. पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान खादल बेहरा (70), उनके बेटे रत्नाकर बेहरा (35) और रमेश बेहरा (40) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को पहले धारकोटे अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत गंभीर बताई जारी है. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त बलों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं. गंजम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभेंदु कुमार पात्रा ने बताया, ‘‘गांव में स्थिति तनावपूर्ण थी, लेकिन पुलिस बलों के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है.’’ यह भी पढ़ें : Odisha Road Accident: खोरधा में बस-कार के बीच जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि गांव के दो समूहों के बीच पुरानी दुश्मनी के कारण यह झड़प हुई.उन्होंने कहा, ‘‘हम झड़प के कारण की जांच कर रहे हैं.’’ सूत्रों ने बताया कि कुछ लोगों ने जादू-टोना करने के संदेह में खदल बेहरा और उसके बेटे रत्नाकर पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).