MP Bus Accident: मध्यप्रदेश के अनूपपुर में बस-ऑटोरिक्शा की टक्कर में 3 लोगों की मौत, पांच घायल
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बुधवार को एक बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) इसरार मंसूरी ने बताया कि यह दुर्घटना अमरकंटक-अनूपपुर रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई.
अनूपपुर (मध्यप्रदेश), 9 अप्रैल : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में बुधवार को एक बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) इसरार मंसूरी ने बताया कि यह दुर्घटना अमरकंटक-अनूपपुर रोड पर सुबह करीब 11 बजे हुई.
उन्होंने बताया कि शहडोल से डिंडोरी जा रही निजी बस की टक्कर एक ऑटोरिक्शा से हो गई, जिसमें आठ लोग सवार थे. उन्होंने बताया, "ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोग घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है." यह भी पढ़ें : न्यायालय ने दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘कैशलेस’ उपचार योजना में देरी पर केंद्र को फटकार लगाई
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुखिया बाई गोंड (50), राजकुमार गोंड (40) और मोहवती गोंड (40) के रूप में हुई है. ये सभी खोह गांव के निवासी हैं. मंसूरी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2025 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

