देश की खबरें | बिहार के बेगूसराय में बस और टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 15 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार को एक बस और दूध टैंकर की टक्कर होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बेगूसराय (बिहार), 25 फरवरी बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार को एक बस और दूध टैंकर की टक्कर होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
यह दुर्घटना बछवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रानी गांव में रात करीब 10 बजे हुई।
बछवाड़ा पुलिस थाने के प्रभारी विवेक भारती ने पत्रकारों को बताया, "रानी गांव में एक बस और दूध टैंकर के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में तीन बारातियों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी पीड़ित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए समस्तीपुर जा रहे थे।"
उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने कहा कि घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विवेक भारती ने बताया कि मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 01:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

