एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के दो जिलों में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, दो घायल

रांची, 12 जुलाई झारखंड के दो जिलों में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना सरायकेला-खरसावां और लोहरदगा जिले में हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान शक्तिसेन महतो (52) और संतोष महतो (55) के रूप में हुई है।

राजनगर थाने के प्रभारी चंचल कुमार ने बताया कि शक्तिसेन महतो दोपहर में धान के खेत से घर लौट रहे थे, तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे महतो को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में एक टावर के पास शरण लिये संतोष महतो आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। उन्होंने बताया कि संतोष को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीसरी घटना में शनिवार को लोहरदगा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह घटना कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी गांव में उस समय घटी जब वह खेत में धान की रोपाई कर रहा था।

कुडू के क्षेत्राधिकारी मधुश्री मिश्रा ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हुए। मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें चान्हो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बेहतर इलाज के लिए तीनों को रांची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया।

मिश्रा ने बताया कि जितेश्वर बैठा नामक एक व्यक्ति की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो अन्य का वहां इलाज किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).