एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के जबलपुर में बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 25 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार सुबह नागपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के जबलपुर में बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 25 घायल

जबलपुर, 23 मार्च मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार सुबह नागपुर जा रही एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना सुबह लगभग चार बजे बरगी थाना क्षेत्र में रमनपुर घाटी में हुई।

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि बस उत्तर प्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र के नागपुर जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना वाहन चालक को झपकी आने के कारण हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान हैदराबाद निवासी मलम्मा (45), नागपुर निवासी शुभम मेश्राम (28) और अमोल खोडे (42) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि घायलों को लखनादौन और जबलपुर शहर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).