देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत और तीन घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-पठानकोट मार्ग पर रविवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शिमला, नौ मार्च हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-पठानकोट मार्ग पर रविवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में पंजीकृत मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (जेके 08पी 7325) जिस वक्त खाई में गिरी उसमें छह लोग मौजूद थे।
उसने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वाहन चालक के नियंत्रण खो देने से यह फिसलकर खाई में गिर गया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विद्या देवी, मनु (14) और महिंदर कुमार (48) के रूप में हुई है। ये जम्मू-कश्मीर के कठुआ के रहने वाले थे।
उसने बताया कि घायलों की पहचान शंकर (32), पठानू राम और यश (6) के रूप में हुई है और उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

