देश की खबरें | ठाणे में ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कोलसेवाडी इलाके में बेमौसम बारिश के दौरान एक ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी।

ठाणे/पालघर, सात मई महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कोलसेवाडी इलाके में बेमौसम बारिश के दौरान एक ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिर गया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार देर रात की है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रिक्शा चालक उमाशंकर वर्मा (53), नंदा राउत (35) और सीताराम शेलके (45) के तौर पर हुई है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार, शहर में रात पौने नौ बजे से सवा 10 बजे के बीच 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि पेड़ गिरने की 13 घटनाओं का पता चला है।

अधिकारियों ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण ईंट के भट्टों तथा खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\