देश की खबरें | तिहरी हत्या के दोषी तीन लोगों को सुनायी गयी फांसी की सजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी तीन व्यक्तियों को बुधवार को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनायी।

बुलंदशहर (उप्र), 18 अक्टूबर बुलंदशहर जिले की एक अदालत ने तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी तीन व्यक्तियों को बुधवार को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनायी।

सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय कुमार शर्मा ने बताया कि 24 मई 2019 को कोतवाली नगर इलाके के तहत फैसलाबाद के रहने वाले माहे आलम की बेटी अलीबा (सात), भतीजी आसमां (नौ) और भांजा अब्दुल रहमान (आठ) घर के पास खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान वे लापता हो गये और उनकी तलाश के दौरान माहे आलम के साथ काम करने वाले नफीस नामक व्यक्ति ने बताया कि अपराधी किस्म के व्यक्ति सलमान, बिलाल और इमरान उर्फ गूंगा तीनों बच्चों को अपने साथ ले जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद बच्चों का पता नहीं लग सका और अगले दिन सुबह तीनों बच्चों के शव धतूरी गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल के होज में मिले। उन्होंने बताया कि बच्चों को गोली मारी गयी थी।

शर्मा ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश मनु कालिया ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई और सभी पर 1.72-1.72 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

शर्मा ने बताया कि माहे आलम ने अपने ममेरे भाई बिलाल और उसके साथी इमरान की आपराधिक छवि के कारण उन्हें अपने घर आने से मना कर दिया था। उन्होंने बताया कि वारदात की रात को माहे आलम के भाई जमशेद ने अपने घर पर रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा था। उन्होंने बताया कि इसमें बिलाल, इमरान और सलमान शामिल होना चाहते थे लेकिन माहे आलम ने तीनों को रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं होने दिया था।

उन्होंने बताया कि इससे नाराज होकर वे एक साजिश के तहत तीनों बच्चों को जंगल में ले गये और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और शव ट्यूबवेल के हौज में डाल दिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड