देश की खबरें | लड़कियों के साथ छेड़खानी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने लड़कियों के साथ छेड़खानी के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह अगस्त गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने लड़कियों के साथ छेड़खानी के अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 27 निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ समीम नामक एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर अश्लील हरकत किया। उन्होंने बताया कि किशोरी की मां से मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने समीम को गिरफ्तार कर लिया है।

चौहान ने बताया कि एक अन्य घटना में सेक्टर 27 में ही रहने वाली एक युवती के पूर्व परिचित कृपालु पंत ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पंत को गिरफ्तार कर लिया है।

तीसरी घटना थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव की है।

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि कुलेसरा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी चौव्वालीस नामक युवक ने रास्ता रोककर उसके साथ अश्लील हरकत की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस तीनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव