एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | विशाखापट्टनम से तीन करोड़ रूपये कीमत का गांजा लाते तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को जयपुर की सीआईडी (सीबी) ने स्थानीय पुलिस की सहायता से विशाखापट्टनम से ट्रक कंटेनर में तस्करी कर लाया जा रहा 1205 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

देश की खबरें | विशाखापट्टनम से तीन करोड़ रूपये कीमत का गांजा लाते तीन लोग गिरफ्तार

जयपुर, 26 अगस्त राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को जयपुर की सीआईडी (सीबी) ने स्थानीय पुलिस की सहायता से विशाखापट्टनम से ट्रक कंटेनर में तस्करी कर लाया जा रहा 1205 किलो गांजा बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक की 364 थैलियों में भरकर लाये गये गांजे (मादक पदार्थ) को तस्कर राजस्थान के भीलवाड़ा जिले और हरियाणा के स्थानीय तस्करों को इसकी आपूर्ति करने वाले थे।

उन्होंने बताया कि जब्त किये गए गांजे की कीमत करीब तीन करोड़ रुपए आंकी गई है। डाक पार्सल लिखे कंटेनर से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि इस संबंध में आरोपी राजू पुरी गोस्वामी, जितेंद्र पुरोहित व प्रह्लादराय सोनी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इनकी हर गतिविधियों पर सीआईडी सीबी की टीम पिछले दो-तीन महीनों से नजर रख रही थी।

उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर कंटेनर को थाना परिसर लाया गया जहां तलाशी ली गई, आरोपियों के पास तीन कीपैड मोबाइल, दो एंड्राइड मोबाइल कुल 900 रुपये एवं कंटेनर में प्लास्टिक की वेस्ट बोतलों के बीच और आगे की तरफ छुपा कर 364 प्लास्टिक की थैलियों में भरा 1205 किलो 600 ग्राम गांजा मय बारदाना पाया गया जिसे जब्त कर लिया गया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि उड़ीसा तथा आंध्र प्रदेश की सीमाओं के पास नक्सलियों के प्रभाव वाले दुर्गम क्षेत्रों में गांजे की अवैध खेती की जाती है और वहां से इस नशीले पदार्थ को तस्करी के जरिये देश भर पहुंचाया जाता है।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 05:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).