देश की खबरें | मुंबई में चोरी करने के मामले में उप्र व दिल्ली से तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का मंगलवार को दावा किया और इस बाबत उत्तर प्रदेश से दो लोगों और दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया।
मुंबई, 16 मई मुंबई पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का मंगलवार को दावा किया और इस बाबत उत्तर प्रदेश से दो लोगों और दिल्ली से एक शख्स को गिरफ्तार किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया कि तीनों मार्च में विक्रोली में एक घर में उस समय घुस गए थे जब घर का मालिक और उसकी पत्नी फिज़ियोथेरेपिस्ट के यहां गए हुए थे । उन्होंने कथित रूप से सोने के जेवरात चुरा लिए थे।
शुरू में तो मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारी ने कहा कि मगर बाद में पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों का पता लगा लिया।
मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के रामपुर से दो संदिग्धों और दिल्ली के मुस्तफाबाद से एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा है।
यह भी सामने आया है कि उनमें से एक को 2014 में नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि चोरी किए गए जेवरात का कुछ हिस्सा मिल गया है और आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)