देश की खबरें | ठाणे में घर से 15.5 लाख रुपये का सामान चुराने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में एक घर से 15.5 लाख रुपये के कीमती सामान की चोरी के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, छह अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में एक घर से 15.5 लाख रुपये के कीमती सामान की चोरी के सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
यह घटना 27 जुलाई को हुई, जब एक घरेलू सहायक अपने साथियों के साथ घर के एक शयनकक्ष में कथित तौर पर घुसा और चोरी की।
विष्णु नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजय पवार ने बताया कि बदमाशों ने घड़ियां, भारतीय और विदेशी मुद्रा समेत 15.52 लाख रुपये मूल्य की विभिन्न वस्तुएं चुरा लीं।
पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी तथा खुफिया जानकारी की मदद ली। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त को पुलिस ने नवी मुंबई और बेंगलुरु से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें से एक की उम्र 27 वर्ष और दो अन्य की 45 वर्ष है।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 6.96 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नेपाली मूल के हैं।
पुलिस ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी घरेलू सहायक की तलाश जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

