नजफगढ़ में सब्जी विक्रेता को लूटने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान नजफगढ़ के निवासियों सोनू (23), अमन कुमार (24), अक्षय (22) के रूप में हुई है।
नयी दिल्ली, 22 मई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के नजफगढ़ में सब्जी विक्रेता को कथित रूप से लूटने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्त्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान नजफगढ़ के निवासियों सोनू (23), अमन कुमार (24), अक्षय (22) के रूप में हुई है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना बुधवार रात हुई जब दावर शाह सब्जी बेचकर रिक्शा से अपने घर जा रहे थे। जब वह मकसूदाबाद कॉलोनी में गौशाला के निकट पहुंचे तो तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनमें से एक ने उनकी गर्दन दबा दी। दूसरे ने सिर पर वार किया जबकि तीसरे व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन, 1,400 रुपए और पैन कार्ड छीन लिया और भागने लगे।
अधिकारी ने कहा कि शाह ने जब शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा किया तो वहीं गश्त कर रहे पुलिसकर्मी भी उनका पीछा करने लगे और दो लोगों को पकड़ लिया जबकि तीसरा व्यक्ति भाग गया।
उन्होंने कहा, ''आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने तीसरे साथी का नाम अक्षय बताया। पुलिस ने आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी, अन्य दस्तावेज और एक चाकू बरामद किया गया है।''
इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

