एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक के बीदर जिले में 19 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के बीदर जिले के गुनातीर्थवाड़ी गांव में घर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती का शव मिलने के बाद बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कर्नाटक के बीदर जिले में 19 वर्षीय युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

बीदर (कर्नाटक), पांच सितंबर कर्नाटक के बीदर जिले के गुनातीर्थवाड़ी गांव में घर से लापता हुई 19 वर्षीय युवती का शव मिलने के बाद बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर 29 अगस्त हुई घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि सिर को कथित तौर पर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई और फिर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उसका यौन उत्पीड़न किये जाने का संदेह है। हालांकि जांचकर्ता इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

पीड़िता 29 अगस्त से अपने घर से लापता थी और दो दिन बाद उसके परिजन ने बसवकल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक सितंबर को उसका शव बरामद हुआ, जिसपर चोट के कई निशान थे। हमने शुरू में हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी अज्ञात थे। फिर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमने आरोपियों की तलाश शुरू की और हमें तीन लोग मिले जो उसके लापता होने के दिन उसके संपर्क में थे।”

अधिकारी ने कहा, “घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसे सिर के अलावा अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं। यौन उत्पीड़न के संदेह और पूछताछ के आधार पर हमने प्राथमिकी में बलात्कार से संबंधित धाराएं जोड़ दी हैं।”

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे, लेकिन पीड़िता के माता-पिता को इस बात की जानकारी नहीं थी। मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).