एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में नकली पिस्तौल दिखाकर दवा की दुकान के मालिक और उसके एक रिश्तेदार से डेढ़ लाख रुपये और दो सोने की चेन लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में नकली पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 15 जुलाई दक्षिण दिल्ली के नेब सराय इलाके में नकली पिस्तौल दिखाकर दवा की दुकान के मालिक और उसके एक रिश्तेदार से डेढ़ लाख रुपये और दो सोने की चेन लूटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार आरोपी वासू (22) , मोहम्मद समीर (21) और रितिक अरोड़ा (21) के पास से लूटी गई सोने की चेन व नकदी में से 40,200 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के हथकंडे सीखने के लिए एक ‘टीवी क्राइम शो’ के कई एपिसोड देखे थे।

पुलिस के अनुसार, घटना सात-आठ जुलाई की दरम्यानी रात की है। इग्नू रोड स्थित दवा की दुकान के मालिक नंदन कुमार अपने एक रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे, जब सैनिक फार्म के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार तीनों आरोपियों ने नकली पिस्तौल दिखाकर उन्हें रोका और उनसे डेढ़ लाख रुपये नकद, दो सोने की चेन और एक मोबादल फोन छीन लिया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि तकनीकी मदद ली गई और शिकायतकर्ता तथा चश्मदीद से पूछताछ की गई। इसके बाद दुकान के छह कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

डीसीपी ने कहा, ‘‘ हमारे दल ने आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की पहचान की, जिसे वे एक जगह छोड़कर फरार हो गए थे और उन लोगों ने कपड़े भी बदल लिए थे। खुफिया जानकारी और तकनीकी मदद से जाल बिछाया गया और आरोपियों को दक्षिणपुरी तथा ‘फ्रीडम फाइटर कॉलोनी’ से पकड़ा गया।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें पीड़ित के नकद के साथ देर रात घर जाने की जानकारी पहले ही थी। उनके पास से नकली पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 01:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).