एजेंसी न्यूज

नौका के जरिये कुवैत से मुंबई में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

नौका के जरिये कुवैत से मुंबई पहुंचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

नौका के जरिये कुवैत से मुंबई में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Arrest (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 7 फरवरी: नौका के जरिये कुवैत से मुंबई पहुंचने वाले तीन लोगों को पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मंगलवार को नौका से मुंबई पहुंचे तीनों लोगों ने बोट को ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ पर रोका था. अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया नौका में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. नौका से आये तीनों लोग तमिलनाडु के निवासी हैं.

अधिकारी ने बताया कि नौका मिलने के बाद कोलाबा पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन नहीं करने के लिए तीनों के खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम की दंडात्मक धारा छह (ए) के साथ तीन (ए) के तहत मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.’’ अधिकारी ने बताया कि तीनों व्यक्ति दो वर्ष पहले काम के सिलसिले में कुवैत गए थे.

उन्हें कुवैत ले जाने वाले एजेंट ने कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जिसके बाद वे वहां से भाग आये. उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है. इस घटना ने समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. नवंबर 2008 में आतंकी हमला करने वाले दस पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्र के रास्ते ही मुंबई में दाखिल हुये थे. इन आतंकी हमलों में 166 लोगों की जान चली गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).