देश की खबरें | मणिपुर में जबरन वसूली के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के काकचिंग और इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षाबलों ने जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, दो अप्रैल मणिपुर के काकचिंग और इंफाल पूर्व जिले में सुरक्षाबलों ने जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के एक सदस्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन कंगलेईपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरईपीएके)-प्रो के एक कार्यकर्ता को मंगलवार को काकचिंग जिले के ऐहंग गांव से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा, ‘‘पीआरईपीएके-प्रो संगठन का कार्यकर्ता काकचिंग जिले के वांगू चैरेल और पंगलताबी इलाकों में और उसके आसपास जबरन वसूली की गतिविधियों में सीधे तौर पर शामिल है।’’

उसने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के सेकमाई क्षेत्र में वाहनों से जबरन वसूली की गतिविधियों में भूमिगत संगठनों की मदद करने में शामिल दो लोगों को सोमवार को इंफाल पूर्व जिले के वांगखेई क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

सुरक्षाबलों ने मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के साजिरोक से तलाश अभियान के दौरान पांच आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद का जखीरा भी जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान एक एसएलआर और एक मैगजीन, सिंगल बैरल बंदूक, नौ एमएम की तीन पिस्तौल और तीन मैगजीन, गोला-बारूद, एक हथगोला, चार स्मोक ग्रेनेड और अन्य सामान जब्त किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी