देश की खबरें | पंजाब में व्यक्ति को ब्लैकमेल करने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फगवाड़ा, एक जुलाई पंजाब में एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज बी सिंह संधू ने बताया कि उपनिरीक्षक अमनदीप नाहर ने एक विशेष अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान बलबीर सिंह कौर, वंदना और अवतार सिंह के तौर पर हुई है जो होशियारपुर जिले के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि यह मामला फगवाड़ा के हरगोहिंद नगर निवासी तजिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया था जो जूतों की दुकान चलाता है।

संधू ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि बलबीर कौर ने दुकानदार से बीस हज़ार रुपये उधार लिए थे और जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसने तजिंदर को घर बुलाया।

उन्होंने कहा कि जब तजिंदर उसके घर गया तो बलबीर और वंदना उसे कथित रूप से घसीटकर कमरे में ले गईं और वहां निर्वस्त्र कर दिया तथा अवतार सिंह ने उसका वीडियो बना लिया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने तजिंदर से पांच लाख रुपये की मांग की और पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

उन्होंने बताया कि तजिंदर ने एक लाख रुपये दे दिए थे और बाद में शेष रकम देने का वादा किया था लेकिन बाद में उसकी शिकायत पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट