Bihar Road Accident: सड़क हादसे में मुखिया सहित तीन पंचायत प्रतिनिधियों की मौत
बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात्रि एक कार के अनियंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में गिर जाने से एक मुखिया व दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गई जबकि चालक सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गए . दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर राम कृष्ण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है.
सासाराम, 18 17 जनवरी : बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में बुधवार रात्रि एक कार के अनियंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में गिर जाने से एक मुखिया व दो वार्ड सदस्यों की मौत हो गई जबकि चालक सहित चार अन्य लोग जख्मी हो गए . दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर राम कृष्ण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है.
उन्होंने बताया कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल रेफर किया गया है. दिनारा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मृतकों में बीसी कला पंचायत के मुखिया उमेश पासवान (63), वार्ड सदस्य महेश पाल (42) व विपिन गिरी (46) शामिल हैं. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: दिल्ली में शख्स ने लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से किया बलात्कार
उन्होंने बताया कि ये लोग अपने गांव से उक्त वाहन में सवार होकर दिनारा की तरफ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी सेमरी पुल के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पानी भरे खड्ड में गिर गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2024 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

