एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, जम्मू-कश्मीर में कई महीनों से जारी है अभियान : उपराज्यपाल सिन्हा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर में एक मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने की घोषणा की और कहा कि पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

देश की खबरें | तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए, जम्मू-कश्मीर में कई महीनों से जारी है अभियान : उपराज्यपाल सिन्हा

जम्मू, 28 जुलाई जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर में एक मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के मारे जाने की घोषणा की और कहा कि पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में आतंकवादियों के सफाए के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

सिन्हा ने यहां एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सच है कि दाचीगाम के पास मुठभेड़ में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए हैं। मेरे लिए अधिक विवरण देना उचित नहीं है, पुलिस इस पर एक पूर्ण बयान जारी करेगी।’’

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) लगातार अभियान चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इन अभियानों में आतंकवादियों का सफाया किया गया और मीडिया इन घटनाओं को अधिक प्रमुखता देता है।’’

उपराज्यपाल ने कहा कि कई अभियान लोगों की जान बचाते हैं, लेकिन अक्सर उन पर ध्यान नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सेना, पुलिस, सीआरपीएफ और इस अभियान का हिस्सा रहे सभी लोगों को तहे दिल से बधाई देता हूं।’’

सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद ने लंबे समय से इस धरती पर भयंकर अत्याचार किए हैं, लेकिन अब भारतीय सुरक्षा बल, सेना और पुलिस यहां उनका पूरी तरह से नाश कर देंगे ताकि लोग आजादी से सांस ले सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).