विदेश की खबरें | चीन में कोविड पृथक-वास केंद्र जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर तीन अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने गुइझोउ प्रांत स्थित कोविड-19 पृथक-वास केंद्र जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 27 लोगों के मारे जाने और 20 अन्य के घायल होने पर तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग, 20 सितंबर चीन ने गुइझोउ प्रांत स्थित कोविड-19 पृथक-वास केंद्र जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 27 लोगों के मारे जाने और 20 अन्य के घायल होने पर तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

यह दुर्घटना रविवार सुबह हुई थी। कोराना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आये व्यक्तियों को बस से पृथक-वास केंद्र ले जाया रहा था।

आधिकारिक मीडिया ने शुरू में बस दुर्घटना को सामान्य हादसा बताया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया पर आई खबरों में यह कहा गया कि संक्रमितों के संपर्क में आये लोगों को गुइयांग से ले जाया जा रहा था। हालांकि, सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को शीघ्र ही ‘सेंसर’ कर दिया गया।

दुर्घटना को लेकर लोगों में रोष पैदा होने के बाद तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के युनयांग जिला प्रमुख झु गांग सहित तीन अधिकारियों को सोमवार को निलंबित किये जाने के अलावा गुइयांग के उप महापौर लिन गांग ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

करीब 60 लाख की आबादी वाले शहर गुइयांग में इस महीने की शुरूआत में लॉकडाउन लगाया गया था और शहर के कई निवासी पर्याप्त भोजन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दुर्घटना के बाद चीन के कोविड नियंत्रण उपायों की सोशल मीडिया पर आलोचना की गई। सोशल मीडिया मंच वीबो पर एक चीनी व्यक्ति ने कहा, ‘सरकार लोगों से क्या कहेगी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड लोगों की जान नहीं ले रहा, बल्कि वे पृथक-वास में भेजे जाने के रास्ते में मारे जा रहे हैं। यह बहुत हास्यास्पद है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी