विदेश की खबरें | गैर इरादतन हत्या के संदेह में इंग्लैंड के अस्पताल के तीन अधिकारी गिरफ्तार
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चेशायर कांस्टेबुलरी के डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट पॉल ह्यूजेस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में शिशुओं की मौत के मामले में लेटबी को 2023 में सजा सुनाए जाने के बाद गैर इरादतन हत्या को लेकर जांच का दायरा बढ़ाया गया।

उन्होंने बताया कि ये अधिकारी घोर लापरवाही से मौत के मामले में जांच के दायरे में आए और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ह्यूजेस ने कहा कि यह जांच वरिष्ठ अधिकारियों और उनके फैसलों पर केंद्रित है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौतों की बढ़ती संख्या को लेकर उनकी प्रतिक्रिया में कोई आपराधिक लापरवाही हुई है या नहीं।

हालांकि इन तीन अधिकारियों के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

लेटबी को जून 2015 से जून 2016 के बीच शिशुओं की हत्या करने और हत्या की कोशिश के जुर्म में उम्र कैद की सज़ा सुनाई गई है। उसने अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करते हुए इन हत्याओं को अंजाम दिया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)