खेल की खबरें | वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में थॉमस सहित तीन नए चेहरे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेकीपर बल्लेबाज थॉमस ने वेस्टइंडीज की ओर से 21 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। बाएं हाथ के स्पिनर मोती ने एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है जबकि तेज गेंदबाज फिलिप बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा हैं।
विकेकीपर बल्लेबाज थॉमस ने वेस्टइंडीज की ओर से 21 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। बाएं हाथ के स्पिनर मोती ने एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है जबकि तेज गेंदबाज फिलिप बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुई एकदिवसीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज की टीम का हिस्सा हैं।
फिलिप को हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्होंने अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में एकमात्र टेस्ट खेलने वाले रेमन रीफर की भी टीम में वापसी हुई है।
अनुभवी तेज गेंदबाज केमार रोच अगर काउंटी क्रिकेट खेलने के दौरान लगी चोट से उबर जाते हैं तो उन्हें भी टीम में शामिल किया जाएगा।
पूर्व कप्तान जेसन होल्डर को एंटीगा में बांग्लादेश के खिलाफ 16 से 20 जून और जमैका में 24 से 28 जून तक होने वाले टेस्ट मैच से आराम दिया गया है।
बांग्लादेश को कैरेबियाई दौरे पर तीन टी20 और इतने ही वनडे भी खेलने हैं। टी20 मुकाबले डोमीनिका में दो और तीन जुलाई तथा गयाना में सात जुलाई को होंगे। तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय गयाना में 10, 13 और 16 जुलाई को होंगे।
वेस्टइंडीज टीम इस प्रकार है:
क्रेग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, एनक्रुमाह बोनर, जॉन कैंपबेल, जोशुआ डा सिल्वा, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोती, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, जेडन सील्स और डेवोन थॉमस।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

