देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के तीन नए मामले, कुल मामलों की संख्या 151 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं जिससे पूर्वोत्तर राज्य में रविवार को इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 151 तक पहुंच गई है।

आइजोल, 28 जून मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं जिससे पूर्वोत्तर राज्य में रविवार को इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 151 तक पहुंच गई है।

राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक बयान में कहा कि संक्रमण के तीन नए मामलों में से दो ममित जिले से तथा एक मामला आइजोल में सामने आया है।

यह भी पढ़े | देश में कोरोना मरीजों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 24 घंटे में मिले 19 हजार 906 नए केस, 410 की हुई मौत.

बयान में कहा गया कि इन लोगों में से दो महाराष्ट्र से और एक दिल्ली से लौटा था। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।

राज्य में इस समय 96 संक्रमित लोगों को इलाज चल रहा है और 55 लोग ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | भारत में पिछले 24 घंटों में 410 संक्रमितों की हुई मौत, 19 हजार 906 नए मामले आए सामनें: 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ललथंगलियाना ने कहा कि राज्य में वापस आए सभी लोगों की जांच लगभग पूरी होने वाली है।

उन्होंने कहा कि अभी लगभग दो हजार अन्य लोग राज्य लौटेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 2,424 लोगों को संस्थागत पृथक-वास में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज