एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को कोविड-19 के तीन नए मामले मिलने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,239 हो गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

देश की खबरें | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 के तीन नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 11 जुलाई अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को कोविड-19 के तीन नए मामले मिलने के साथ ही यहां कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,239 हो गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के मुताबिक, एक मरीज़ ने यात्रा की थी जबकि दो मरीजों की जानकारी संपर्कों का पता लगाने के दौरान मिली।

बुलेटिन में बताया गया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस समय कोविड-19 के 41 उपचाराधीन मरीज़ हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में नौ मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी है और अब तक कुल 10,069 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 129 मरीज़ों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।

प्रशासन ने अब तक यहां 7.57 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की है। यहां 3.41 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2022 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).