देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन नये मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,65,788 हो गयी जबकि इस दौरान संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुडुचेरी, 29 अप्रैल केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के तीन नये मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,65,788 हो गयी जबकि इस दौरान संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत नहीं हुई। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 263 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।
इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,962 पर ही स्थिर है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,63,815 है।
पुडुचेरी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है।
प्रदेश में संक्रमण की दर 1.14 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत है।
श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,81,629 खुराक दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 6,97,632 लोग टीके की दोनों खुराक, जबकि 20,230 लोग टीके की बूस्टर खुराक ले चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

