एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 16,767 पर पहुंच गयी है।

देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 10 जनवरी अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 16,767 पर पहुंच गयी है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को बताया कि कैपिटल कांप्लेक्स रीजन में दो जबकि तवांग जिले से एक मामले की पुष्टि हुई है।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि किसी भी मरीज में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।

उन्होंने बताया कि 16 और मरीजों ने शनिवार को संक्रमण को मात दी है और इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 16,647 हो गई है।

जम्पा ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से मुक्त होने की दर 99.26 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 64 मरीज संक्रमण का उपचार करा रहे हैं जबकि 56 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).