एजेंसी न्यूज

कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित किए गए प्रयागराज में तीन नए मामले सामने आए

इनमें से दो व्यक्ति यमुनापार शंकरगढ़ के और एक व्यक्ति शहर के शिवकुटी का रहने वाला है।

कोरोना संक्रमण से मुक्त घोषित किए गए प्रयागराज में तीन नए मामले सामने आए
जमात

प्रयागराज, 24 अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त घोषित किए गए प्रयागराज जिले में शुक्रवार को कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए।

इनमें से दो व्यक्ति यमुनापार शंकरगढ़ के और एक व्यक्ति शहर के शिवकुटी का रहने वाला है।

जिला मजिस्ट्रेट भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, "शंकरगढ़ के, कोरोना वायरस संक्रमित दो व्यक्ति अपने पिता की मृत्यु होने के कारण 19 अप्रैल को मुंबई से प्रयागराज आए थे। "

उन्होंने बताया कि शिवकुटी के व्यक्ति की जांच इसलिए कराई गई क्योंकि वाराणसी में संक्रमित पाए गए एक व्यक्ति के साथ उसने पिछले माह ट्रेन की एक ही बोगी में यात्रा की थी और इसकी लिखित सूचना वाराणसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पत्राचार के माध्यम से दी थी।

गोस्वामी के मुताबिक, जांच के बाद यह व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

उन्होंने बताया कि शंकरगढ़ के दोनों व्यक्ति मुंबई से जारी ई-पास के आधार पर वहां से प्रयागराज आए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).