देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सुकमा में तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
सुकमा (छत्तीसगढ़), 28 जनवरी छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों ने कहा कि वे ‘‘अमानवीय और खोखली’’ नक्सली विचारधारा से निराश थे और शनिवार शाम यहां पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 50वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि तुमलपाड़ क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (नक्सलियों की एक प्रमुख इकाई) की प्रमुख के रूप में सक्रिय रही देवे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
अधिकारी के अनुसार तीनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे जिला पुलिस के नक्सलियों के पुनर्वास अभियान ‘पुना नार्कोम’ से ‘‘प्रभावित’’ हैं।
‘पुना नार्कोम’ का स्थानीय गोंडी में अर्थ नयी सुबह, नयी शुरुआत होता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 11:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

