झारखंड के चाईबासा में तीन नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
चाईबासा, 4 जुलाई : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनन्दपुर थाना क्षेत्र से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान समरू खड़िया, साखु प्रधान एवं सुखराम मुंडा के रूप में हुई है. सभी गुमला जिले के रहने हैं.
उनके पास से मोटरसाईकिल, नक्सली पोस्टर-साहित्य, नकदी आदि बरामद की गई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (चाईबासा) आशुतोष शेखर को प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के कुछ नक्सलियों के गुमला के रास्ते सारंडा क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिली थी. यह भी पढ़ें : Noida: युवक ने 12 वर्षीय लड़के से कुकर्म किया, गिरफ्तार हुआ
जिसके बाद उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) एवं जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम बनायी, जिसने गुमला और पश्चिमी सिंहभूम जिले के बेड़ाकेन्दुआ स्कूल के पास चेकिंग अभियान चलाकर मोटरसाईकिल पर सवार तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के मिशिर बेसरा और सौरभ दा के लिए काम करते हां.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2022 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

