देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के नये प्रकार से तीन और लोग संक्रमित मिले: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन से लौटने वाले तीन और लोग कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमित पाये गये हैं, जिसके बाद राज्य में इस तरह के मामलों की कुल संख्या दस हो गई है। वहीं, केरल में ब्रिटेन से लौटने वाले छह लोग वायरस के इस नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम, चार जनवरी कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन से लौटने वाले तीन और लोग कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमित पाये गये हैं, जिसके बाद राज्य में इस तरह के मामलों की कुल संख्या दस हो गई है। वहीं, केरल में ब्रिटेन से लौटने वाले छह लोग वायरस के इस नये स्ट्रेन से संक्रमित पाये गये हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने बताया कि ब्रिटेन से लौटने वाले 75 लोगों का अभी पता नहीं चल सका है और गृह विभाग तथा नगर निगम के अधिकारियों ने जल्द ही उनका पता लगाने का आश्वासन दिया है।

सुधाकर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ब्रिटेन से लौटे 34 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। कोरोना वायरस का नया प्रकार दस लोगों में मिला है और इन सभी का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।’’

वहीं, दूसरी ओर तिरुवनंतपुरम से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन से लौटने वाले छह लोग केरल में वायरस के नये प्रकार से संक्रमित पाये गये हैं।

मंत्री ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हाल में ब्रिटेन से लौटे छह लोग नये प्रकार से संक्रमित पाये गये हैं। हमने उन्हें निगरानी में रखा है। उनके नमूनों को एनआईवी, पुणे भेजा गया था और आज रिपोर्ट मिली है।’’

उन्होंने बताया कि अलापुझा और कोझीकोड से वायरस के नये प्रकार से दो-दो लोग और कोट्टायम तथा कन्नूर जिलों से एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड