चंडीगढ़ में तीन और व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए
एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ये सभी व्यक्ति बापू धाम कालोनी के रहने वाले हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।
चंडीगढ़, 19 मई चंडीगढ़ में 12 वर्षीय बच्चे सहित तीन व्यक्ति मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए जिससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 199 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ये सभी व्यक्ति बापू धाम कालोनी के रहने वाले हैं जो शहर का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है।
बुलेटिन के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में 60 वर्षीय महिला सहित तीन और व्यक्तियों को ठीक होने के बाद मंगलवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिसके बाद यहां ठीक हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 57 हो गई।
यहां ऐसे मरीजों की संख्या 139 है जिनका अभी इलाज चल रहा है, वहीं मृतक संख्या तीन है।
बुलेटिन के अनुसार अभी तक कुल 3,031 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 2,783 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि 48 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने कहा कि चंडीगढ़ में दी गई छूट का उद्देश्य आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू करना है। उन्होंने लोगों से एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करने के लिए कहा।
एक आधिकारिक बयान में अनुसार कुल 24,867 प्रवासी श्रमिकों को 18 विशेष ट्रेन और बसों से उनके गृह राज्य भेजा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 01:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

