ओडिशा में तीन और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि, कुल संक्रमितो की संख्या 103 हुई
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि तीनों मामले सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला से सामने आए हैं। इनमें 57 वर्षीय महिला और 23 एवं 60 साल के दो पुरुष शामिल हैं। विभाग ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।
भुवनेश्वर, 26 अप्रैल ओडिशा में एक महिला सहित तीन लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या रविवार को 103 पर पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बताया कि तीनों मामले सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला से सामने आए हैं। इनमें 57 वर्षीय महिला और 23 एवं 60 साल के दो पुरुष शामिल हैं। विभाग ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है और आगे के कदम उठाए जा रहे हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, इनमें से दो लोग कोविड-19 के अन्य मरीज के संपर्क में आए थे।
उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल को कुल 2,217 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई।
राज्य के 103 कोविड-19 मरीजों में से 68 अब भी संक्रमित हैं जबकि 34 ठीक हो गए हैं। भुवनेश्वर से 72 वर्षीय व्यक्ति की बीमारी के चलते छह अप्रैल को मौत हो गई थी।
सबसे अधिक 46 मामले खुर्दा जिले से सामने आए हैं। इसके बाद जाजपुर से 18, भद्रक से 16, बालासोर से 10 और सुंदरगढ़ से छह मामले हैं।
अधिकारी ने बताया कि 25 अप्रैल मध्यरात्रि तक आठ प्रयोगशालाओं में कुल 22,815 नमूनों की जांच की गई है।
राज्य सरकार ने भद्रक, जाजपुर और बालासोर में कोरोना वायरस के मामले अचानक बढ़ जाने के बाद इन तीन जिलों में बृहस्पतिवार रात 10 बजे से 60 घंटे का पूर्ण बंद लागू कर दिया था।
इस हफ्ते की शुरुआत में इन तीन जिलों से कोविड-19 के 34 मामले सामने आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

