एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन और लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना में एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में वांछित तीन लोगों को मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पटना अस्पताल हत्याकांड में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद तीन और लोग गिरफ्तार

आरा, 22 जुलाई बिहार के पटना में एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में वांछित तीन लोगों को मंगलवार को बिहार के भोजपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान बलवंत कुमार, रविरंजन कुमार सिंह और अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।

खुफिया जानकारी के आधार पर विशेष कार्य बल और जिला पुलिस की एक संयुक्त टीम तड़के करीब पांच बजे उनकी तलाश में बिहियां इलाके में पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देखकर उन्होंने गोलीबारी कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की और उन्हें काबू कर लिया।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में बलवंत कुमार और रविरंजन कुमार सिंह गोली लगने से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, दो मैगजीन और चार कारतूस जब्त किये गये।

अधिकारियों ने बताया कि कुमार और सिंह का भोजपुर जिला मुख्यालय आरा के एक सरकारी अस्पताल में इलाज हो रहा है।

उन्होंने बताया कि ये गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटरों में शामिल थे।

पैरोल पर बाहर आए, हत्या के दोषी मिश्रा की 17 जुलाई को पटना के एक निजी अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके चचेरे भाई निशु खान और उनके दो साथियों हर्ष और भीम को शनिवार को कोलकाता से गिरफ्तार किया।

पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "बलवंत कुमार और रविरंजन कुमार सिंह की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मिश्रा की हत्या में शामिल पांच शूटरों में से तीन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। एक अन्य शूटर तौसीफ पहले से ही पुलिस हिरासत में है।"

उन्होंने उनकी पहचान उजागर करने से इनकार करते हुए कहा, "दो शूटर अभी भी फरार हैं। हम जल्द ही उन्हें पकड़ लेंगे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).