शिमला, दो मई हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के तीन और मरीज स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही राज्य में अब तक 33 मरीज ठीक हो चुके हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि ऊना के दो मरीज और चंबा का एक मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही चंबा जिला कोरोना वायरस मुक्त हो गया।
उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले नौ दिन से कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
धीमान ने कहा कि शनिवार को जांच के लिए भेजे गए 370 नमूनों में से 144 संक्रमित नहीं पाए गए और बाकी नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 41 मामले सामने आए हैं।
राज्य के 12 जिलों में से 10 कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY